Saturday, 18 January 2014

Partner : What Is Your Politics?


An open letter to Mr. Arvind Kejriwal

Congratulations to you Mr. Arvind Kejriwal for becoming Chief Minister of Delhi. Before coming into power you were talking about 15 days to show people what changes you can make to this politics and to this state. I, as a citizen gave you that particular time which you asked ‘Me’ as a citizen to give you. You are the most ‘talked about’ political party this Indian country has ever witnessed, the party who talks about ‘public interest’ and not just that but the party who has the arrogance of understanding and solving the so called problems of public. People have been talking about you constantly but I kept silent to see what changes you are making, and you actually made changes that I could see and I am seeing it even now.

Sunday, 5 January 2014

मेरी आँखों का सपना



झिलमिलाहट - अपने कैमरे से
उस वक़्त मेरी आँखों में एक सपना आने वाला था,
साथ ही एक प्यारा-सा एहसास लाने वाला था,
वह आता इससे पहले ही ‘किसी ने’ उसे रोक कर कुछ कहा था,
सुन कर उसकी बात को सपना मेरा जाने लगा,
घबराकर रोका था मैंने उसे,
पूछा, ‘तुम तो मेरी आँखों में आने वाले थे!
तुम तो मेरे जीवन को रंगीन बनाने वाले थे!
फिर क्यों वापस जा रहे हो?

Monday, 16 December 2013

महिला विमर्शों का भाषायी रुख

निर्भया बलात्कार कांड को एक साल पूरा हो गया है। भारत में महिला विमर्शों का रुख तय करने के लिहाज से यह एक साल बहुत महत्वपूर्ण रहा है। न सिर्फ बलात्कार, बल्कि महिलाओं से जुड़े यौन हिंसा के हर छोटे-बड़े मामले को केंद्र में रखकर चलायी गयी बहसों ने महिला विमर्शों के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ा है, इसमें शायद ही कोई संदेह है। मुख्य धारा मीडिया और वैकल्पिक जन दायरों ने बढ़-चढ़कर इन बहसों में हिस्सा लिया और कहना होगा कि कई अवसरों पर निर्णायक रूप से अपना प्रभाव भी छोड़ा। लेकिन इसके साथ-साथ बीते एक साल का महत्त्व इस बात में भी है कि इस दौरान बलात्कार और यौन हिंसा से जुड़े विमर्शों ने एक खास तरह की भाषा का सृजन किया है। यह भाषा कई अर्थों में खास है और इसके मूल्यांकन से महिला विमर्शों की दिशा और उसकी राजनीति के बारे में महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं।

Tuesday, 3 December 2013

बन्द गली के पार !!

अनंत की झलक!      (-अपने कैमरे से खींची गई तस्वीर)

हाल ही में परीक्षा संबंधी कुछ शर्तों को पूरा करने के लिए मैं और मेरे कुछ मित्र दिल्ली के द्वारका इलाके में गए थे। वापसी के दौरान एक मित्र का फोन बजा। उसने हमसे कुछ दूर जाकर थोड़ी देर बात की। हमें उस बातचीत में से राममनोहर लोहिया अस्पताल, डॉक्टर, जान-पहचान जैसे कुछ शब्द सुनाई दिए। वह बातचीत खत्म कर लौटा तो इन शब्दों को सुनने के बाद मैंने उससे पूछ लिया कि ‘क्या हुआ? सब ठीक तो है न!’ उसका जवाब था कि किसी ने आत्महत्या की कोशिश में छत से छलांग लगा दी है और अभी उसके तुरंत इलाज के लिए जान-पहचान की जरूरत है। आत्महत्या की स्थिति तक पहुंचने वाले लोगों के संबंध में मेरा मित्र कुछ अलग विचार रखता था, इसलिए उसने ‘कायरता’ और ‘बुजदिली’ जैसे कुछ शब्दों में पूरे मसले को बांध दिया और यह वाकया महज चार-पांच मिनटों में आया-गया हो गया।

Friday, 29 November 2013

शब्द के संदर्भ !


यह एक साधारण-सी घटना है जो विभिन्न स्थानों पर बहुत ही सामान्य तरीके से बार-बार घटित होती है।
चूंकि यह ‘साधारण’ होती है, शायद इसीलिए विमर्श का हिस्सा बनने से बच जाती है। बात दरअसल भाषा से जुड़ी है। पिछले लंबे अरसे से मैंने यह महसूस किया है कि भाषा अब केवल संप्रेषण का साधन न रह कर लक्ष्य सिद्धि का हथियार बनती गई है। बहुत-सी साधारण, लेकिन विशेष घटनाओं में से सबसे ज्यादा चौंकाने वाली घटना का संबंध ‘संवेदना’ और इससे बने शब्द ‘संवेदनशील’ से है। दरअसल, आजकल किसी भी गंभीर मसले पर बातचीत के दौरान ‘संवेदनशील’ शब्द का प्रयोग आम हो चुका है। मसलन, चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजामों को देख कर ज्यों ही आप इस बात पर नाज करने लगें कि राज्य अपने नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी को पूरा करने लगा है, ठीक तभी पास खड़े कुछ लोग आपका भ्रम एक फिल्मी अंदाज में तोड़ देंगे, यह कहते हुए कि ये स्थायी इंतजाम नहीं हैं, बल्कि किसी ‘संवेदनशील’ घटना या मसले के मद्देनजर किए गए हैं जो महज तात्कालिक हैं।

Thursday, 7 November 2013

पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता के 'सरोद' के साथ एक संगीतमय शाम !


पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता (मध्य) अपने सह कलाकारों के साथ.
   ‘संगीत’ शब्द कई मायनों में अन्य शब्दों से अलग है. ऐसा कहने के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि जिस तरह तकरीबन हर शब्द को सुनने के साथ ही कई तरह की तय परिभाषाएँ दिमाग में घूमने लगती हैं वैसा ‘संगीत’ शब्द सुनने के बाद नहीं होता बल्कि ‘संगीत’ शब्द सुनने के बाद कानों में कई तरह की ध्वनियां बज उठती हैं जिनका सम्बन्ध किसी भी परिभाषा से नहीं होता. शायद यही वजह रही होगी जिसकी वजह से तमाम कोशिशों के बावजूद ‘संगीत’ को परिभाषाओं से परे माना जाता है.

Wednesday, 16 October 2013

The Timing of The Time . . !!


Right now I am sitting silently and calculating the time. Yes, calculating the time in many ways. Like, since my birth how much time I took to open my eyes, how much time I took to put my first step to move, how much time I took to stand on my own feet, how much the time I took to speak my very first word, how much time I took to say maa and papa, how much the time I took to manage a pencil in my hand and to write something, how much time I took to speak a full length sentence just in one attempt!!

Believe me, I am surprised to see that every single thing which I did, took time; here when I am saying ‘Time’, I am talking about a particular period of time which was required to do that particular task. But the question here is that why am I thinking and calculating about the time which has passed by !!

Beauty is not defined , nor life !

Actually in today’s world, we either take time ‘too seriously’ that we don't get time to live it properly or else we take time ‘too lightly’ that we don't realize that time is giving us all lots of notices to utilize it properly.

Almost all of us have our disappointments from life and especially with the time like, ‘life and time aren't in our favour.’ Sometimes we feel that nothing is in our hand and we are not getting something we want or we deserve.

I myself went through bad phase in life and faced despairing situations many times, but I let myself know that when I took out a particular period of time in doing every single thing in my life from opening my eyes to saying my first word then how can I expect things to be done without taking certain amount of time!! And why should I expect things to be happen just the way I wanted?? And even if I am doing that then I must keep this thing in my mind that it’s very difficult to understand the opportunity  of the time!!!

We say that life is not too big and we don’t have enough time to focus on all the things we want to have or to do but we fail to understand that life isn't too short either to focus on ‘shortcuts’ only. One must have faith and patience so that a person can wait for the right opportunity and actually get what he/she deserves. What I strongly believe is that life is really ‘too short’ to live with regrets and with the disappointments but it is ‘too long’ to achieve what one deserves because ultimately It is all about the timing of the time…!!!!